डीएम एवं एसपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण

 रोहतास।जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं एसपी रौशन कुमार के द्वारा भलुनी धाम छठ घाट का निरीक्षण किया गया।


उक्त निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी अनिल बसाक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विद्युत विभाग के पदाधिकारी, मत्स्य विभाग के पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारी को छठ घाट को व्यवस्थित करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें छठ पर्व समिति के सदस्यों की भी उपस्थिति रही। जिन्होंने जन समस्याएं से रूबरू कराया एवं निदान कराने की बात कही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट