
जिला स्थापना दिवस का उद्घाटन सभापति ने डीएम एसपी के साथ किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 09, 2024
- 93 views
रोहतास ।जिला स्थापना दिवस पर बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह डीएम उदिता सिंह एसपी रौशन कुमार एडीएम चन्द्रशेखर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय समारोह का उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य विभाग, सखी वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन सहीत विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का जायजा भी लिया।
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि रोहतास जिला सामाजिक, सांस्कृतिक ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा राजनीतिक आदि सहित कृषि के क्षेत्र में शुरू से ही सम्पन्न रहा है। इस जिले का अपना एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। उक्त विचार रोहतास जिले के 52वाँ स्थापना दिवस का उद्घाटन करते बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह प्रकट कर रहे थे। उन्होंने रोहतास के विकास को गति देने के लिए जिला पदाधिकारी उदिता सिंह तथा जिले में शांति-सौहार्द हेतु पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार को धन्यवाद दिया। जिले के स्थापना दिवस की शुरूआत प्रभातफेरी से हुई। शाम में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार,अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति बनी रही।
रिपोर्टर