
हनुमान मंदिर में साप्ताहिक मानस यज्ञ प्रारंभ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Dec 09, 2024
- 316 views
दुर्गावती संवाददाता श्यामसुंदर पांडेय
कैमूर - प्रखंड के मुख्य बाजार दुर्गावती में हनुमान जी के मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानस यज्ञ का संगीतमय मानस पाठ प्रारंभ कर दिया गया। इस यज्ञ के व्यास नंदलाल चौबे ने बताया की यह यज्ञ 15 तारीख तक चलेगा और प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ-साथ समाप्त होगा। इस यज्ञ में एक दर्जन से ज्यादा मानस को बाद यंत्रों पर मानस को गाने वाले विद्वानों ने भाग लिया। पूरे मानस का पाठ वाद्य यंत्रों पर ताल और लय बद्ध तरीके से हो रहा है। सुबह पाठ और शाम को प्रवचन का आयोजन किया गया है। जिसमे में काफी श्रोता गण मौजूद रहते हैं।
रिपोर्टर