अमर शर्मा (कप्तान) वाराणसी का मुंबई आगमन पर अनिल शर्मा ने किया भव्य सत्कार
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- Jan 03, 2025
- 327 views
मुंबई,अमर शर्मा (कप्तान) जिला अध्यक्ष मा धर्मा देवी ट्रस्ट वाराणसी व सक्रिय सदस्य भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति वाराणसी का पांच दिवसीय मुंबई आगमन पर आए थे ।
अमर शर्मा ने कदम कदम पर हिंदी समाचार पत्र का 9वा कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में सहभागी हुए इसके बाद समाज के तमाम वरिष्ठ गण व नेता गण से मुलाकात किए अमर शर्मा जी का युवाओं ने 1जनवरी को केक काटकर होटल में जन्म दिन मनाया, और युवा दिलो के धड़कन आदरणीयअनिल शर्मा मुंबई से किए मुलाकात और सामाजिक विकास, सामाजिक चेतना को जगाने व युवाओं में एक नया ऊर्जा भरने के लिए किए विशेष चर्चा युवाओं के आगे लाने के लिए अनिल शर्मा ने अमर शर्मा कप्तान को अपने निवास स्थान चर्नी रोड में भोजपुरिया रुमाल, सुंदर अंग वस्त्र व सम्मान चिन्ह देकर सम्मान किया।
अमर शर्मा ने कहा हम समाज को आगे लाने के लिए दिन रात तत्पर रहेंगे और जो प्यार सम्मान अपनो और अनिल भैया द्वारा मिला उसके लिए हृदय से आभार साथ में उपस्थित सुनील शर्मा गोरेगांव युवा साथी, रवि शर्मा, सूरज शर्मा, मोहन शर्मा, दीपक शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।


रिपोर्टर