किसानों ने किया प्रार्थना पी एम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार को सद्बुद्धि देने की भगवान से लगाई गुहार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 03, 2025
- 187 views
संवाददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट
कैमूर-- उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने लगातार आंदोलन कर सरकार के नाक में दम कर रखा हुआ है। किसानों ने रविवार को दोपहर में 93 मौजा के हजारों किसान अपने अपने गांव के सामने धरना स्थल पर बैठ कर पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के लिए अधिकृत पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में किसानों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 1 साल 32 वां दिन जारी रखे हुए हैं। धरना स्थल पर बैठे किसानों ने रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का भजन गा कर प्रार्थना करते रहे। धरना पर बैठे किसानों ने कहा देश का पेट भरने वाले किसान आज सड़क पर बैठ हुए हैं। किसानों ने कहा जिस जमीन पर खेती कर देश करोड़ों लोगों का पेट भर रहे हैं। उन्हीं किसानों की जमीन एक्सप्रेस-वे निर्माण के नाम पर औने पौने कीमत पर सरकार अधिग्रहण कर रही है। भूमि अधिग्रहण में की गई भूमि की उचित मुआवजा के लिए किसान पिछले ढाई साल से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के द्वारा अपने हक एवं अधिकार की लड़ाई को लेकर केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार उपेक्षा कर रही है। धरना पर बैठे किसानों ने कहा सरकार किसानों की वोट से बनती है और बिगड़ती है। किसानों ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार को सद्बुद्धि नहीं आ रही है। दोनों नेताओं को किसानों के कोप से सबकुछ बर्बाद हो जाएगा।
किसानों ने चेतावनी के लिए रविवार को 93 मौजा के 10 हजार किसान एक दिन एक समय एक साथ प्रार्थना सभा आयोजित कर भगवान से पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण एवं एन एच 219 बाईपास एवं चौरी करण के लिए पीएम एवं सीएम की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करने पर विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा किसानों के आंदोलन की अनदेखी करने वाली सरकार को आने वाले चुनाव में खमियाजा भुगतना पड़ सकता है।
उन्होंने ने कहा किसान उचित मुआवजा के बिना एक इंच एक्सप्रेस-वे निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। पशुपति नाथ सिंह महासचिव ने कहा अर्बिटेटर के द्वारा कैमूर जिले में अधिग्रहण की गई भूमि की मुआवजा दुना को नाकाफी बताया। उन्होंने ने कहा 1 करोड़ 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि की मुआवजा मिलना चाहिए। प्रार्थना सभा में कैमूर जिले के पांच प्रखंड के पसाई मईडाढ बसिनी ठकुरहट बिजरा रामपुर गंगापुर मसोई जिगिना सिहोरिया खैंटी चांद झझनी बेतरी सिहोरा ददरा सिओं गोंई सहबाजपुर दुलहरा कुसहा मोरवा गेंहुआ जगरिया आदि 93 मौजा के टुनटुन सिंह तिलेश्वर दुबे अरूण पाण्डेय भुपेंद्र सिंह अवधेश सिंह अरविंद सिंह अनिल सिंह अमित रंजन सिंह ठाकुर प्रसाद गोंड लाला सिंह वकील सिंह मुन्ना सिंह सत्येन्द्र सिंह पतियार राम विजय यादव संजय जायसवाल अशोक कुमार सिंह रामकेशी राम लल्लन शर्मा बद्रीनाथ साह जमुना साह कृष्णा सिंह चंद्रजीत यादव विकास यादव आदि किसानों ने भाग लिया। कैमूर जिले में भारत माला परियोजना के लिए 57 किमी लंबी एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए पांच प्रखंड के 93 मौजा की जमीन अधिग्रहण की गई है। किसानों का आरोप है अधिग्रहण की गई भूमि का बाजार मूल्य से बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसान पीएनसी कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में किसानों ने एक साल 32 दिन से लगातार धरना दे रहे हैं।


रिपोर्टर