नवरात्र और रामनवमी को ले शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई संपन्न
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 15, 2026
- 19 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर) :- रामनवमी तथा नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए आने वाले इस पर्व पर थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में पंचायत के प्रतिनिधि आम नागरिक उपस्थित थे। आने वाले इस त्यौहार में कहीं से कोई दिक्कत न हो तथा रामनवमी के जुलूस के लिए परमिशन तथा रूट निर्धारित करने पर भी लोगों के बीच थाना प्रभारी गिरीश कुमार के द्वारा बातचीत की गई तथा अस्वस्थ कराया गया कि कहीं से भी कोई दिक्कत हो या परेशानी होने की संभावना होगी या बनती है तो तथा शीघ्र संपर्क करें। पुलिस हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आप लोगों के साथ है आवश्यकता के अनुसार आप लोगों को मदद दिया जाएगा। साथी प्रशासन आप सबसे अपील करती है कि आप लोग भी इस शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए प्रशासन का मदद करें।


रिपोर्टर