
भिवंडी में इलेक्ट्रो होमियोपैथी डॉक्टरों ने मनाई डॉ. काऊंट सीजर मैटी की 216वीं जयंती
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 10, 2025
- 358 views
भिवंडी। इलेक्ट्रो होमियोपैथी प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन (आर एंड डी) द्वारा डॉ. काऊंट सीजर मैटी की 216वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य जयंती समारोह और सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कल्याण रोड स्थित राजनोली गांव के होटल के.एन. पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रकार वी.के. सिंह और डॉ. जे.पी. राय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अर्क इंडिया के डायरेक्टर डॉ. अशोक शर्मा और मुंबई मेट्रो के डॉ. जे.पी. राय उपस्थित थे। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईपी.बी. आर. पटेल, ईपी एम.एल. यादव, ईपी किशोर कवले, कोषाध्यक्ष ईपी. एन.एल. पटेल, ईपी. संजय पटेल समेत अन्य डॉक्टरों ने डॉ.काऊंट सीजर मैटी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ईपी. बी.आर. पटेल ने डायबिटीज, त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द और पीसीओडी जैसी बीमारियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इसमें लगभग 50 इलेक्ट्रो होमियोपैथी प्रेक्टिशनर्स ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित डॉक्टरों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा आश्वासन दिया गया कि इलेक्ट्रो होमियोपैथी प्रेक्टिशनर्स की विभिन्न समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जाएगा। उपस्थित डॉक्टरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईपी. बी.आर. पटेल ने की। इसे सफल बनाने में ईपी. राजेंद्र विश्वकर्मा, ईपी. आर. के. पटेल, ईपी. एच. एस. पटेल, ईपी. जे. एल. प्रजापति और ईपी. एल. एन. जिल्ला ने विशेष योगदान दिया।
रिपोर्टर