525.500 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- शुक्रवार की रात्रि में गस्ती में निकली दुर्गावती पुलिस ने इटही नहर से  एक पिकअप को पकड़ा जिस पर टमाटर लदा हुआ था। जांच के आधार पर जब गाड़ी रोक कर पुलिस ने पिकअप वाहन को थाने लाई और पुरे गाड़ी का सर्च करने लगी तो उसमें भारी मात्रा में शराब पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात्रि में करीब 2:00 बजे दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित ईटीही नहर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा गया जिस पर से कुल 525.500 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा पूछ ताछ के क्रम में गाड़ी के साथ में चालक अंकित पिता राजेंद्र सेठ ग्राम थाना कछुआ बाजार जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश को थाने में प्राथमिक  दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट