नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक सप्ताह से वार्ड पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 06, 2025
- 4623 views
क्षुब्ध नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि समेत वार्ड पार्षदों द्वारा जांच कर कार्रवाई की मांग, तो नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा उच्च पदाधिकारियों से जांच कराने को स्वतंत्र
कैमूर-- जिला के नगर पंचायत कुदरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों द्वारा सातवें दिन भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरना जारी है। आपको बताते चलें कि नगर पंचायत कुदरा के वार्ड पार्षदों द्वारा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सशक्त कमेटी पर मनमानी ढंग से कार्य एवं कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए, न्यान मिलने तक धरना प्रदर्शन का ऐलान करते हुए 28 फरवरी से ही धरना प्रदर्शन जारी है। धरना स्थल पर बैठे नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह के साथ ही नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों द्वारा जानकारी दिया गया, कि नगर पंचायत गठन के साथ ही कार्यभार संभाले 2 वर्ष बीत गया, पर आज तक किसी भी योजना के संदर्भ में पहले से न विस्तृत जानकारी दिया जाता है और ना हीं बाद में दिया जाता है।सही जानकारी के लिए हम लोगों को सूचना की अधिकार के तहत जानकारी लेना पड़ता है, जो की जानकारी मिलने में काफी समय लग जाता है, और जानकारी भी मिलता है तो यह मिलता है कि बड़े पैमाने पर घोटाला किया जा चुका है, 2 वर्ष के अंतराल में करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा चुका है। साफ सफाई का कार्य नियमित ढंग से नहीं किया जा रहा है। कार्य में अनियमितता बरती जा रही है, जिस पर रोक लगाने हेतु धरना प्रदर्शन जारी है। नगर पंचायत में की गई व्यापक भ्रष्टाचार की जांच हो, चाहे वह सफाई कार्य हो या नगर पंचायत अध्यक्ष तथा कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी पूर्वक क्रय किए गए समान हो। कबीर अंत्येष्टि योजना चालू की जाए जो कि नगर पंचायत कुदरा बनने के दो वर्ष बीतने के बावजूद भी शुरू नहीं हुआ, जिस कारण इसके अंतर्गत मिलने वाले लाभ से मृत गरीब व्यक्ति के परिजन वंचित रह जाते हैं। योजना के चयन में भेदभाव दूर हो। योजना का क्रियान्वयन सही ढंग से नहीं होता है जिसकी जांच हो। डस्टबिन, स्ट्रीट लाइट वह अन्य वस्तुओं की खरीदारी की जांच हो। जनप्रतिनिधियों द्वारा जानकारी मांगे जाने पर उसे उपलब्ध कराई जाए। सफाई कार्य में होने वाले भुगतान की जानकारी ब्योरा सहित दी जाए। मौके पर
नगर पंचायत के वार्ड पार्षद अरुण कुमार पाल, चिंता देवी, विशाल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अंकुर जायसवाल,बेनी रस्तोगी, लव कुश रस्तोगी के साथ ही अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यदि सच में देखा जाए तो नगर पंचायत में साफ सफाई सहित अन्य सुविधाएं व पेयजल की कमियां बरकरार है, एक वर्ष पूर्व जगह जगह लगाए गए प्याउ भी ठप्प है
क्या कहते हैं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल
वही दूरभाष के माध्यम से इस संबंध में जब नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल से जानकारी लिया गया, तो उन्होंने कहा कि हमारे समझ से किसी भी योजना में अनियमितता नहीं है। यदि किसी को किसी तरह की शक है तो उच्च पदाधिकारियों से जांच कराने को स्वतंत्र है।


रिपोर्टर