अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला वर्ग को किया गया सम्मानित



बक्सर (बिहार)-- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 08 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपल्बधियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के रूप में उत्साह से मनाया जाता है।

    इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रानी चौबे ,संध्या पाण्डेय  लोकसभा सह संयोजक लाभार्थी संपर्क अभियान,सबिता देवी चौसा मंडल अध्यक्ष ने बक्सर विधानसभा के पाण्डेयपट्टी मंडल अन्तर्गत छोटका नुआंव गांव में सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में महिलाओं और बच्चीयों के साथ आज के दिन को"अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के रूप में मनाया। उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं को माला और अंगवस्त्र से रानी चौबे, संध्या पाण्डेय और सविता देवी द्धारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी भाजपा नेत्रीयों को माला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

कार्यक्रम के बीच रानी चौबे, संध्या पाण्डेय तथा सविता देवी ने महिलाओं और बच्चीयों को उनके अधिकार और कर्तव्य के साथ साथ अपने शारीरिक संरक्षण की उपयोगिता को बड़ी ही सुक्षमता से उनकी ही भाषा में सरलता से समझाया,और कहा की नारी शक्ति ही इस दुनिया की जननी है। 

दुनिया की पहचान है नारी,

हर घर की जान है नारी, बेटी,बहन, मां और पत्नी बनकर,

घर घर की शान है नारी।

अपने अपने सम्बोधन में भाजपा नेत्रीयों रानी चौबे, संध्या पाण्डेय और सविता देवी ने कहा की नारी सशक्तिकरण के लिए तो बहुत लोग काम करते हैं लेकिन हम लोगों ने निश्चय किया है की महिलाओं और बच्चीयों को शारीरिक सक्षमता को बढ़ावा दिया जाए खासकर ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को ताकि ऐ स्वस्थ रहकर एक स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण कर सकें।यह अभियान निरंतर ग्रामीण महिलाओं के बीच चलता रहेगा।

उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने ताली बजाकर उनके बातों का समर्थन किया और महिला दिवस जिन्दाबाद का नारा लगाया।

   उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं के बीच इन भाजपा नेत्री द्धारा 500 सेनेटरी पैड,आयरन और कैल्शियम की टैबलेट्स वितरित किया गया। 


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट