शार्क सर्किट से लगी आग झोपड़ी सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 17, 2025
- 112 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड अंतर्गत अशोगा गांव निवासी सीताराम पिता बुद्धा राम की झोपड़ी में सोमवार की शाम 4:00 बजे बिजली के सार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे झोपड़ी में रखा हुआ घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अंचल निरीक्षक विनोद कुमार ने घटना का जायजा लिया। वहीं जनसुराज पार्टी के नेता डॉ जवाहर बिंद और बसपा नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशासन से मुआवजा देने का मांग किया। वही पीड़ित सीताराम ने बताया कि बिजली के सार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे झोपड़ी में रखा हुआ घर गृहस्थी का सामान बैंड बाजा कागज नगदी और कपड़ा सब जलकर खाक हो गया।


रिपोर्टर