
भिवंडी के पद्मानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य शिल्प चित्र का अनावरण
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 17, 2025
- 180 views
भिवंडी। भिवंडी में शिवजयंती उत्सव की धूम के बीच पद्ममानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य शिल्प चित्र का अनावरण किया गया। यह अनूठी कलाकृति कपिल पाटिल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित पाटिल की संकल्पना से साकार हुई है। शिवजयंती की पूर्व संध्या पर इस शिल्प चित्र का अनावरण पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक महेश चौघुले, भाजपा शहराध्यक्ष एड. हर्षल पाटिल, शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस भव्य शिल्प चित्र के साथ पद्माशाली समाज के आराध्य दैवत महामुनी मार्कंडेय और अन्य समाज सुधारकों के तैलचित्र भी बनाए गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की। आयोजन से समाज में शिवाजी महाराज के विचारों और संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है।
रिपोर्टर