भिवंडी में आपसी विवाद के बाद मारपीट दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 17, 2025
- 284 views
भिवंडी। शहर के 72 गाला भंडारी कंपाउंड इलाके में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए भोईवाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विवाद विकी नारायण राऊत और राजनारायण बाबूलाल सरोज के बीच हुआ। मामूली कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी प्रतिरोध किया। इस झगड़े से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मारपीट और शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल, अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक तपासे इस घटना की जांच कर रहे हैं और विवाद के पीछे की असली वजह का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र की शांति भंग कर रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के झगड़ों पर रोक लग सके।


रिपोर्टर