
भिवंडी में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ महापालिका की कार्रवाई, तीन टन प्लास्टिक जब्त
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 19, 2025
- 113 views
भिवंडी। महाराष्ट्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भिवंडी महापालिका ने विशेष अभियान शुरू किया है। महापालिका आयुक्त अनमोल सागर के निर्देश पर पर्यावरण विभाग ने चाविंद्रा क्षेत्र में एक प्लास्टिक निर्माण कंपनी पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तीन टन प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त किए गए और कंपनी पर दंडात्मक कार्रवाई की गई।नियमों के अनुसार, प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण, उत्पादन और बिक्री करना कानूनी अपराध है। महापालिका प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त शहर के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए महापालिका ने इस तरह की निरंतर कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें।
रिपोर्टर