वरदान हाइट्स सोसायटी में पानी और टंकी की समस्या का समाधान, निवासियों ने जताया आभार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 27, 2025
- 272 views
भिवंडी। भिवंडी के टेंमघर क्षेत्र स्थित वरदाब हाइट्स सोसायटी के निवासियों को लंबे समय से पानी टंकी व गंदापानी, पाइपलाइन की समस्या से जूझना पड़ रहा था। लेकिन इस समस्या का समाधान अब पालिका प्रशासन के सहयोग से हो गया है।
वरदान हाइट्स सोसायटी के अध्यक्ष व निवासियों ने बताया कि पिछले दस वर्षों से सोसायटी को आसपास की अन्य सोसायटियों से पानी आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद इस विषय पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया था। सोसायटी की महिलाओं व सदस्यों ने अपनी शिकायत को प्रमुखता से अधिकारियों तक पहुँचाया। इस प्रयास के बाद, महानगरपालिका के संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज, 26 मार्च 2025 को पानी की टंकी और पाइपलाइन का कार्य शुरू कर दिया है। इस पहल से वरदान हाइट्स सोसायटी के सैकड़ों निवासियों को राहत मिलेगी और पानी संबंधी समस्या स्थायी रूप से समाप्त होने की उम्मीद है। वरदान हाइट्स सोसायटी के सदस्यों ने भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के प्रभारी सहायक आयुक्त माणिक अंकुश जाधव व अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की आशा व्यक्त की है। वरदान हाइट्स सोसायटी के अध्यक्ष ने बताया कि नगर प्रशासन द्वारा इस त्वरित निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि यदि सही तरीके से आवाज उठाई जाए, तो प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने पालिका के अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नागरिकों की आवश्यकताओं पर इसी तरह ध्यान दिया जाएगा।


रिपोर्टर