मंगल कलश यात्रा के साथ पंचकुंडीय महायज्ञ हुआ प्रारंभ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 30, 2025
- 299 views
तलेन । रविवार को मंगल कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ यज्ञ स्थल मनकामेश्वर महादेव मंदिर शिवालय से प्रारंभ हुई जोकि नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यज्ञाचार्य दुर्गा प्रसाद जी शर्मा व अन्य यज्ञाचार्य ने विधि विधान के साथ यज्ञ शुरू करवाय। वहीं भागवत कथा की तीसरे दिन कथा वाचक श्री गोविंद जी भारद्वाज ने श्रोताओं को कथा का रसपान करवाया।


रिपोर्टर