पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को बरसठी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार थाना बरसठी पर पंजीकृत मु०अ०सं० 0044/2026 धारा 75(2), 78, 65, 351(3) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त बृजलाल चौहान पुत्र स्वर्गीय पतिराज चौहान निवासी ग्राम गनेशपुर थाना बरसठी को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को भन्नौर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में मामला दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद पटेल थाना बरसठी शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट