विद्युत विभाग की लापरवाही- पांच बिगहा गेहूं का फसल जलकर हुआ खाक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 04, 2025
- 311 views
कैमूर-जिला के कुदरा अंचल अंतर्गत भदौला मौजा में विद्युत विभाग की लापरवाही से दो किसानों का लगभग 5 बीघा गेहूं का फसल जलकर हुआ खाक। मिली जानकारी के अनुसार भदौला मौजा में भदौला ग्राम वासी किसान विनोद सिंह एवं राधेश्याम सिंह के खेतों में गुरुवार की सूबह समय लगभग 8.30 बजे विद्युत चिंगारी गिरने की वजह से आग लग गई, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा अग्निशमन विभाग को दिया गया, स्थल तक अग्निशमन विभाग को पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा बहुत ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, पर उपरोक्त दोनों किसानों का लगभग पांच बिगहा गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया। पीड़ितों की माने तो विद्युत विभाग द्वारा हाई वोल्टेज तारों का रखरखाव सही नहीं होने की वजह से आपस में टकरा जाता है जिससे कि चिंगारी उत्पन्न होते रहता है।


रिपोर्टर