सम्राट अशोक समाज रत्न से नवाजे गए जी के शर्मा

Delhi : 5 अप्रैल 2025 को देश के महान सम्राट अशोक की जयंती और शोभा यात्रा निकालकर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से   सम्राट अशोक मार्ग पर स्थित किराड़ी प्रेम नगर दो नागलोई दिल्ली में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्येंद्र ठाकुर अध्यक्षता कर रहे राम बहादुर पासी विशिष्ट अतिथि के रूप में जी के शर्मा आजमगढ़ उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह उत्तराखंड मनोज कुमार ठाकुर बिहार रविंद्र कुमार मौर्य की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के आयोजक  शमशेर सिंह संचालन नागेंद्र कुमार ठाकुर राष्ट्रीय महासचिव ने किया कार्यक्रम को मूर्त रूप देते हुए दीपक ठाकुर ने कहा कि सम्राट अशोक वंशज संघ की नींव रखने वाले स्वर्गीय राम समुझ जी अब हम लोगों के बीच में नहीं है समाज को बड़े पैमाने पर जोड़ने का काम किया और उनके बताए हुए रास्ते पर हम संगठन के सभी लोग की जिम्मेदारी बनती है संघ को पूरे भारत में पहुंचाया जाए जिससे सम्राट अशोक के द्वारा इस देश के लिए किए गए कार्यों का हम अपने आने वाली पीढियो तक पहुंचने का कार्य करें ।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस देश की वर्तमान सरकारों को इन आदर्श महापुरुषों के कार्य प्रणाली और अचार और विचार को लेकर देश की आवाम के लिए काम करना चाहिए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक होने के कारण मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि इस संगठन में जो भी लोग तन मन धन से जिस प्रकार से सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को पूरे देश में नहीं पूरे विश्व में पहुंचने का कार्य किया इस प्रकार से संगठन के सभी पदाधिकारी अपने पद की गरिमा को रखते हुए नैतिक जिम्मेदारियां का पालन करें और अपने महापुरुषों को आदर्श मानकर कार्य करें ।

कल्याण सिंह उत्तराखंड ने कहा कि यह हमारे सौभाग्य की बात है जो इतने बड़े संगठन में हमें कार्य करने का मौका मिल रहा है मैं प्रयास करूंगा की बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलने का कार्य करूंगा विशिष्ट अतिथि जी के शर्मा ने कहा कि तथागत के उपदेश श्रवण किए गए थे लिखित नहीं थे उन्होंने स्वयं नहीं लिखा है उनके शिष्य अर्हत उपालि उपदेशों को क्रमबद्ध करते हुए बौद्ध धम्म को पाली भाषा में लिखा है उसी का अनुसरण करते हुए नाग वंश नंद वंश हर्यक वंश मौर्य वंश तमाम राजाओं ने बौद्ध धम्म को माना और उनके पद चिन्हों पर चलकर  वृहद भारत में शासन किया आज सम्राट अशोक की जयंती पूरे देश वह विदेश में धूमधाम से मनाई जा रही है ।

अफसोस इस बात का है कि सरकार इस महान शासक के जन्म दिवस के अवसर पर अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जबकि सिकंदर भी महान सम्राट का नाम सुनकर भाग चला था राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दूसरे चरण में राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र कुमार ठाकुर ने पिछली कार्रवाइयों को पढ़कर सुनाया और संगठन को रिनुअल करने के लिए और सघं का विस्तार तथा संगठन का खाता बैंक में खोलने पर विचार रखा।

  उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वे समस्या प्रस्ताव को पास किया साथ ही राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर सत्येंद्र ठाकुर ने उत्तर प्रदेश से आए जी के शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजमगढ़ को उत्तर प्रदेश का प्रभार देते हुए उन्हें सम्राट अशोक वंशज संघ की तरफ से सम्राट अशोक समाज रत्न से सम्मानित किया उत्तराखंड से आए हुए कल्याण सिंह को भी उत्तराखंड का प्रभार देते हुए सम्राट अशोक समाज रत्न से सम्मानित किया कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले कुछ विशेष लोगों को सदस्यता प्रमाण से भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक ठाकुर शमशेर सिंह कृष्ण ठाकुर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा दिल्ली अधिवक्ता राम आधार ठाकुर नागेंद्र ठाकुर इंजीनियर कामता लाल ठाकुर महंत लाल सेन अनंत लाल सुनील बलिया रामरतन मुरारी शिवकुमार अंजनी कुमार राजकरण धर्मपाल प्रभात कुमार उदय सिंह उमेश चंद ठाकुर दो जय नाथ मौर्या रामसमुझ मौर्य म सेन राम सिंह वर्मा सुभाष चंद्र बोस राममिलन गौतम सुरेश गौतम जगदीश श्रीवास्तव राम बहादुर पासी सूरजपाल सिंह धर्मपाल आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट