स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारी मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 20, 2025
- 369 views
रोहतास । आरक्षी अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के गंजभडसरा गांव में बीती रात दुकान बंद करके घर जाने के क्रम में अपराधियों ने गाड़ी रोककर बैग छीनने के क्रम में सीने में गोलियां मार दिया। जिनको इलाज के क्रम में पीएचसी दिनारा में मृत घोषित कर दिया गया।स्वर्ण व्यवसाई प्रिंस कुमार को अपराधियों ने लूटने के दौरान मारी सीने में गोली, इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार अपराधियों ने सीने में गोलियां दाग दी। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।इनका कुछ दिन पहले भी दुकान को लूटा गया था।


रिपोर्टर