भिवंडी महानगरपालिका में "सेवा हक्क दिन" कार्यक्रम का आयोजन

भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में "सेवा हक्क दिन" कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त  विठ्ठल ढाके ने की। कार्यक्रम का आयोजन शासन के परिपत्रक तथा महापालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार किया गया था।

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल ढाके और उप आयुक्त (कर) बालकृष्ण क्षिरसागर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि महाराष्ट्र लोकसेवा हक्क अधिनियम 2015 के तहत भिवंडी महानगरपालिका द्वारा नागरिकों को कुल 70 सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इन सेवाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक उपलब्ध कराना संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सेवा देना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को "सेवा हक्क दिन" की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर उप आयुक्त (कर) बालकृष्ण क्षिरसागर, शहर अभियंता  जमील पटेल, उप आयुक्त शैलेश दोंदे, सहायक आयुक्त (आरटीएस) नितीन पाटिल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नागरिकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट