परशुराम जयंती के अवसर पर यज्ञानुष्ठान के उपरांत निकला भव्य शोभा यात्रा, जय श्री परशुराम के नारों से गूंजा आसमान

पूर्व विधायक सहित अंग वस्त्र से पत्रकारों को किया गया सम्मानित 

कैमूर-- जिला मुख्यालय भभुआं नगर पालिका मैदान से परशुराम जयंती के अवसर पर यज्ञानुष्ठान के उपरांत निकाला गया भव्य शोभा यात्रा। आपको बताते चलें कि वैशाख शुक्ल पक्ष तिथि तृतीया को भगवान श्री हरि छठवें अवतार में परशुराम के रूप में पिता जमदग्नि ऋषि व मां रेणुका जी के यहां जन्म लिए थे। जिस अवसर पर प्रतिवर्ष सामाजिक संगठन परशुराम सेना की ओर से यज्ञ अनुष्ठान के उपरांत शोभा यात्रा निकाला जाता है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकाला गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम नगर पालिका मैदान में वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान परशुराम का पूजन पाठ किया गया, जिसके बाद भभुआं के पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय के साथ ही उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओ को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इसके उपरांत नगर पालिका मैदान से पटेल चौक एकता चौक पर परशुराम भगवान की आरती के साथ ही हनुमान जी की आरती करने के साथ ही कार्यक्रम शांति व सौहार्द पूर्ण संपन्न हुआ।


उक्त कार्यक्रम में परशुराम सेना के महासचिव अभय पांडेय, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता मनीष ओझा के साथ ही सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में परशुराम भक्ति सम्मिलित रहें। वही सुरक्षा की दृष्टिकोण से शासन प्रशासन मुस्तैद रहा।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट