हर घर तिरंगा अभियान में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, 27 बिहार बटालियन एनसीसी ने चलाया जागरूकता अभियान



गयाजी। हर घर तिरंगा अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 27 बिहार बटालियन एनसीसी, गया और गया जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 27 बिहार बटालियन एनसीसी गया के कमान अधिकारी कर्नल भूपेश पठानिया ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर मानव शृंखला, हर घर तिरंगा रैली, मार्च, नशामुक्ति अभियान तथा राष्ट्रगान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को जागरूक किया और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।

नशामुक्ति अभियान के दौरान कैडेटों ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में देशप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया।

समारोह में सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आर.बी. शर्मा सहित अन्य पीआई स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट