एसटी रोहतास विकास विद्यालय में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, डॉ. राधाकृष्णन को किया याद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 05, 2026
- 1 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।स्थानीय एसटी रोहतास विकास विद्यालय, पूर्णवासी बिगहा, डालमियानगर में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों व बच्चों ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन परिचय, उनके संघर्ष और दार्शनिक विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें देश का महानतम दार्शनिक, राजनीतिज्ञ और शिक्षक बताया।
विद्यालय के शिक्षक मदन मोहन मिश्र, राजेंद्र मेहता, नंदकिशोर गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने कहा कि बीएचयू के कुलपति रहते उनके प्रयास से कई भाषाओं की पढ़ाई शुरू हुई और ऑक्सफोर्ड में उन्होंने भारतीय छात्रों के सम्मान के लिए आवाज उठाई थी।
प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का सादा जीवन और उच्च विचार आज भी प्रेरणादायी है।
मौके पर अमित कुमार, अंकित कुमार, प्रो. सोभनाथ लाल, सरोज सिंह, जागृति, रीति पांडे समेत सभी शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।


रिपोर्टर