
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का निकाला गया भव्य जलभरी शोभा कलश यात्रा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Apr 30, 2025
- 897 views
अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन सहित अन्य जगहों से आएंगे माननीय संत रामलीला का भी होगा मंचन
कैमूर-- जिला के मोहनियां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहदुरा गांव से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का निकाला गया भव्य जलभरी शोभा कलश यात्रा 5 मई को होगा पूर्णाहुति। आपको बताते चलें कि मोहनियां प्रखंड क्षेत्र के बहादुरा गांव से जलभरी शोभा कलश यात्रा निकाला गया जो मोहनियां रामगढ़ पथ के रास्ते चौरसिया दुर्गावती नदी तट पहुंचकर जलभरी किया गया।
, जिसमें सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिलाएं सम्मिलित हुई। संदर्भ में जानकारी देते हुए यज्ञाचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के द्वारा बताया गया
, 29 अप्रैल दिन मंगलवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का जलभरी शोभा कलश यात्रा बड़े ही धूम-धाम से गाजे बाजे के साथ निकाला गया है। इस जगह में मथुरा काशी वृंदावन इत्यादि जगहों से संतों की पहुंचने की आशा है, साथ ही स्वामी जगतगुरु जनार्दनाचार्य मथुरा, स्वामी राजगोपालाचार्य जी महाराज बक्सर के मुखारविंद से पौराणिक कथाएं श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।यज्ञ की पूर्णाहुति मई 2025 को होगा जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यज्ञ के आयोजन बबन प्रसाद पांडेय के द्वारा बताया गया कि ग्राम वासियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों का बहुत ही सराहनीय योगदान है। साथ ही उनके द्वारा कथा श्रवण कर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया।
रिपोर्टर