सवा दो लाख की बिजली चोरी के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज

भिवंडी।  शहर के बंजारपट्टी इलाके में बिजली चोरी का एक संगीन मामला सामने आया है, जिसमें एक फ्लैट मालिक द्वारा अवैध केबल के जरिए सीधे बिजली खपत की जा रही थी। टोरेंट पॉवर कंपनी की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रोलेक्स होटल के पास कुरेशी मोहम्मद युनुस और मोईन आतीक खाटिक ने घर क्रमांक 61/16, फ्लैट क्रमांक 304 में टोरेंट पॉवर कंपनी के मिनी सेक्शन पीलर में अवैध कनेक्शन 8064 यूनिट की बिजली चोरी। जिसकी कीमत 2,14,543.76 रूपये है। टोरेंट पॉवर कंपनी के एक्जीक्यूटिव प्रगती विकास काटकर ने इसकी शिकायत शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट