पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 3 घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 19, 2025
- 146 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में 13 मई से लापता युवक शाहबाज का शव मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह शाहबाज का शव गहरे नाले से बरामद किया गया।
इसके बाद गुस्साए लोगों ने शहर के सागर स्थित टोओपी (पुलिस चौकी) पर हमला बोल दिया। टीओपी के अंदर घुसकर असामाजिक तत्वों ने कई पुलिसकर्मियों की पिटाई की।
इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई, जिसमें डालमियानगर थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल समेत तीन पुलिस वाले घायल हो गए। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
आनन-फानन में रोहतास आरक्षी अधीक्षक रौशन कुमार अपने दल बल के साथ टीओपी पहुंचे। जिले के कई थानों की पुलिस को भी बुलाया गया।पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। SP ने कहा कि, 'जिन लोगों ने बेवजह विवाद खड़ा किया उनपर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, शाहबाज की हत्या पर पुलिस का दावा है कि उसे रेप करते कुछ लोगों ने पकड़ा और पीट-पीटकर उसका मर्डर कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।


रिपोर्टर