मानसून के पहले पालिका की 21 अति जर्जर इमारतों पर हथौड़ा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 23, 2025
- 463 views
भिवंडी। मानसून के आगमन से पूर्व शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भिवंडी महानगरपालिका ने जर्जर और अति जर्जर इमारतों को खाली कराने की सख्त मुहिम शुरू कर दी है। इसी के तहत 1 मई से 20 मई 2025 के बीच शहर की 21 अति जर्जर इमारतें निष्कासित (खाली) कराई गई है।जिनमें प्रभाग 1 की 1 इमारत, प्रभाग 3 की 5 इमारतें, प्रभाग 4 की 12 इमारतें और प्रभाग 5 की 3 इमारतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, जिन 104 इमारतों को धोकादायक या अति धोकादायक घोषित किया गया है, उनमें बिजली और पानी की आपूर्ति खंडित कर दी गई है और उन्हें भी जल्द खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसी इमारतों को तत्काल खाली करें।
आयुक्त अनमोल सागर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो निवासी इमारतें खाली करने से इंकार करेंगे, उनके खिलाफ पुलिस बल की सहायता से निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। मानसून से पहले इस तरह की सख्त कार्रवाई को लेकर मनपा की ओर से नागरिकों को चेतावनी भी दी गई है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए सहयोग करना अनिवार्य है।


रिपोर्टर