12 जून को लगेगा सासाराम में नियोजन मेला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 03, 2025
- 180 views
रोहतास।निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण (नियोजन) बिहार पटना, के निदेशानुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के तत्वावधान में दिनांक- 12.06.2025 (गुरुवार) को फजलगंज स्टेडियम, सासाराम के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेला में विभिन्न प्रकार के अवसर जैसे तकनिकी, गैर-तकनिकी, सेल्स, मार्केटिंग, मैन्युफेक्चरिंग, लर्निंग फैसिलेटर, मोबाईलजर हेतु रोजगार के अवसर रहेंगे। नियोजक अपने मापदण्ड के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगे और चयनित आवेदकों को साक्षात्कार के आधार पर ऑन-स्पॉट ऑफर लेटर दिया जायेगा। आवेदक अपने साथ सभी प्रमाण पत्र के साथ ही एन०सी०एस० निबंधन, पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य साथ लाए। आवेदकों को नियोजन मेला में एन०सी०एस० पोर्टल पर निबंधन के भी सुविधा मिलेगी। जिला स्तरीय नियोजन मेला में 20-25 नियोजक शामिल होंगे जिसमें निजी क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर आवेदकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस रोजगार मेले में बिहार सरकार के अन्य विभागों द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में स्टॉल लगाकर जानकारी दी जाएगी। यह नियोजन मेला निशुल्क है


रिपोर्टर