जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 05, 2025
- 192 views
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने सदर अस्पताल, भभुआं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 51 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है और वेतन भुगतान रोक दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने डॉक्टरों की ड्यूटी सूची दर्शाने वाला डिस्प्ले बोर्ड दुरुस्त करने और ड्यूटी रोस्टर तैयार कर सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है।अस्पताल परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, जिसके लिए संबंधित कर्मियों को प्रशंसा भी दी गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं में अनुशासन और पारदर्शिता अनिवार्य है। उपस्थित रहना सिर्फ दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा की पहली शर्त है।


रिपोर्टर