महादलित टोले में डीएम ने बच्चों और परिवारों संग मनाई दीपावली


 36 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति


रोहतास। जिलाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा ने सासाराम के बौलिया मोड़ स्थित महादलित टोले में स्थानीय परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। मौके पर उप विकास आयुक्त आकांक्षा आनंद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रिया रानी, नगर आयुक्त विकास कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम के निर्देश पर जिले के तीनों अनुमंडलों, प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों के चिह्नित महादलित टोलों में दीपावली मनाने के लिए 36 जिला एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये अधिकारी 7 और 8 नवंबर को बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपोत्सव मना रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट