अकोढ़ीगोला में गोली लगने से एक की मौत, एक जख्मी


रोहतास। जिला के अकोढ़ीगोला थानांतर्गत ग्राम बेलगढ़ी में सुरेंद्र यादव और विनोद यादव में पहले से विवाद चल रहा था।इसी मामले में सुरेंद्र यादव के साले गांधी यादव अपने साथ चार लोगों को लेकर बेलगढ़ी आए थे।आज सुबह विनोद यादव से फिर विवाद हुआ। उसी क्रम में गांधी यादव (जो नशे में था) ने गोली चलाई जो गलती से उनके भतीजे जय प्रकाश यादव को लगी और उसकी मौत हो गई और एक दूसरे ग्रामीण सुग्रीव यादव जिसका इस विवाद से कोई वास्ता नहीं था वो जख्मी हो गया।जय प्रकाश की मौत के बाद उसके चाचा गांधी यादव ने उसका शव लाकर गांव में रख दिया और अफवाह फैलाई कि अपराधियों द्वारा नोखा थानाक्षेत्र में इस घटना को अंजाम दिया गया है जबकि वास्तविक घटना अकोधीगोला थानांतर्गत की है।मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है जो अभी नशे में है। अन्य अभियुक्तों के संबंध में पूछताछ और छापामारी जारी है। उक्त जानकारी रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट