राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में चयनित शालू सिंह का भाजपा ने किया सम्मान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 24, 2026
- 2 views
रोहतास। जिले के करगहर प्रखंड अंतर्गत ग्राम करूप की बेटी शालू सिंह ने स्टेट- स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर पूरे रोहतास जिले एवं बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी,जिला रोहतास की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर शालू सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने की। जिलाध्यक्ष ने शालू सिंह को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य- स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करना तथा राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के लिए चयनित होना पूरे रोहतास जिले के लिए गर्व की बात है। शालू सिंह ने अपनी प्रतिभा,मेहनत और लगन से जिले की बेटियों के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शालू का भारतीय नौ-सेना की भी चयन-सूची में शामिल होने की संभावना व्यक्त की गयी है। भाजपा नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यदि वह भारतीय नौसेना में भी चयनित होती हैं तो यह उनके परिवार के साथ-साथ पूरे रोहतास और बिहार के लिए गौरव का विषय होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। शालू सिंह की उपलब्धि यह संदेश देती है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय-स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं। सम्मान समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह,जिला मंत्री डॉ.शिवनाथ चौधरी,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरती गुप्ता, प्रखंड प्रमुख रूप देवी,भाजपा नेता बेचू महतो,जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार वर्मा,विधि प्रकोष्ठ संयोजक कमलेश सिन्हा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी देओल चंद्रवंशी, किसान मोर्चा महामंत्री ध्रुव सिंह, मीडिया प्रभारी भानु सिंह,सुनील कुशवाहा,राकेश रंजन,रेखा कुमारी,संजीव गुप्ता,सुजीत गोंड, विनीत सिंह सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर