28 अक्टूबर को तुतला भवानी महोत्सव को लेकर डीडीसी ने किया बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 22, 2026
- 2 views
रोहतास।आगामी 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले तुतला भवानी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर आज उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी, निदेशक डीआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तिलौथू, थानाध्यक्ष तिलौथू एवं अमझोर तथा तुतला भवानी पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महोत्सव के सफल आयोजन हेतु स्टेज निर्माण, कलाकारों का चयन, आमंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के उपरांत उप विकास आयुक्त सहित संबंधित पदाधिकारियों ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया गया।
इसके उपरांत प्रस्तावित छठ घाट निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।


रिपोर्टर