सासाराम नगर निगम के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, तीन गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 24, 2026
- 2 views
रोहतास।सासाराम नगर निगम के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने के मामले में सासाराम मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितीश कुमार (23 वर्ष), अजीत पासवान (29 वर्ष) और मनीष कुमार उर्फ मलिक कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों के पास से 10,210 रुपये नकद, मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर