चर्चित भूमि विवाद मामले में स्थल पर पहुंचे अमीन व प्रशासन लौटे बैरंग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 17, 2026
- 7 views
तथाकथित दलित ने दिखाई दबंगई, दूसरी बार भी नहीं होने दी भूमि की मापी, पूर्व में कई बार दलित एक्ट में भी करा चुका है मामला दर्ज
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिला के कुदरा अंचल क्षेत्र अंतर्गत देवराढ़ कलां गांव में चर्चित भूमि विवाद को लेकर उस समय स्थिति असहज हो गई, जब अंचल प्रशासन के निर्देश पर दूसरी बार जमीन की मापी करने पहुंचे अमीन और पुलिस प्रशासन को तथाकथित दलित दबंग की दबंगई के कारण वापस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार कुदरा अंचल अंतर्गत मौजा देवराढ़ कलां, थाना क्रमांक- 643, खाता संख्या- 06, खेसरा संख्या- 1545 और रकबा 2.05 डिसमिल भूमि पीड़िता नीतू कुमारी पति सूर्य कांत तिवारी के नाम दर्ज है। भूमि से संबंधित दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र और मालगुजारी रसीद भी उपलब्ध है।यदि देखा जाए तो देवराढ़ कलां निवासी सुरेंद्र चौधरी द्वारा पिछले करीब तीन वर्षों से उक्त भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि वर्तमान में विवादित जमीन पर गृह निर्माण का कार्य भी कराने की कोशिश किया गया।
निर्माण कार्य रोकने और जमीन की मापी कराने को लेकर पीड़िता ने अंचलाधिकारी और स्थानीय थाना प्रशासन से कई महीनों से गुहार लगा रही हैं।
जिसके बाद अंचल प्रशासन के निर्देश पर अमीन और पुलिस बल दूसरी बार मापी के लिए मौके पर पहुंचा।पर कथित दबंगई के कारण प्रशासनिक टीम जमीन की मापी पूरी नहीं करा सकी। वही संदर्भ में जब अंचल अमीन ब्रह्म दयाल से बात किया गया तो उन्होंने ने कहां की वरीय पदाधिकारीयों को सूचित किया जाएगा, साथ ही आगे पर्याप्त पुलिस बल होने के बाद ही मापी किया जा सकता है।
यह सोचने का विषय है की जो अपने आप को दलित वर्ग का कहता हो, दूसरे की भूमि पर कब्जा जमाए रखने के दलित एक्ट के तहत मामला दर्ज करा रहा है। इतना दबंग की मौके पर शासन-प्रशासन को मौके पर पहुंचने के बावजूद भी भूमि की मापी नहीं करने देता हो क्या वह वाकई दलित है? अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन द्वारा अग्रिम क्या करवाई किया जा रहा है।


रिपोर्टर