डीएम ने दो विभागों से मांगी स्पष्टीकरण


रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास की अध्यक्षता में तृतीय मंगलवार को निर्धारित मुख्य सचिव,बिहार सरकार द्वारा समीक्षा हेतु चिन्हित विभागों के पदाधिकारी यथा नगर आयुक्त,सासाराम/प्रभारी पदाधिकारी, जिला पर्यटन शाखा/महाप्रबंधक उद्योग, रोहतास/कार्यपालक अभियंता विद्युत/कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग/कार्यपालक अभियंता,पथ निर्माण विभाग/कार्यपालक अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग/कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण विभाग/कार्यपालक अभियंता,स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन इत्यादि के साथ पूर्व दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारीगण द्वारा अपने विभाग के अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा समीक्षा के क्रम में अपेक्षित प्रगति नहीं किए जाने और संतोषजनक उत्तर नहीं देने के कारण कार्यपालक अभियंता,विद्युत रोहतास और कार्यपालक अभियंता , लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग रोहतास पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारीगण को एक सप्ताह में अपने विभाग से संबंधित समस्यायों का निराकरण करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट