51अपीलीय प्राधिकार का सुनवाई हुई


रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर शनिवार को सुनवाई के दौरान बारह मामलों का निस्तारण किया गया. लोक शिकायत निवारण एवं सेवा शिकायत निवारण अन्तर्गत प्राप्त 51 परिवादों पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा विस्तारपूर्वक सुनवाई की गयी। सुनवाई दौरान सभी लोक प्राधिकार उपस्थित रहे। परन्तु कुछेक अपीलार्थी सुनवाई के कम में अनुपस्थित रहे जिनके मामलें को अगली तिथि निर्धारित करते हुए निदेश दिया गया कि उक्त तिथि पर निश्चित रूप से उपस्थित रहे अन्यथा लोक प्राधिकार के अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर आपके मामले को निष्पादित कर दिया जायेगा। जिन मामलों मे लोक प्राधिकार द्वार अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया था, प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित दोनों पक्षों को सुना गया। सुनवाई के दौरान श्री मनोज कुमार सिंह, श्री लालजी पासवान, श्री सतेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्री रविन्द्र कुमार, श्री विश्वमोहन प्रसाद, श्री हरिहर सिंह, श्री संतोष कुमार, श्री कृष्ण विहारी प्रसाद, श्री शशि कुमार, श्री राणा प्रताप सिंह, श्री चन्द्रमा प्रसाद, श्री विकास कुमार सिंह के शिकायतों का निराकरण करते हुये निष्पादित किया गया। 

कई अपीलार्थी द्वारा इस कार्यवाही से संतुष्ट होकर संतुष्टि संबंधी आवेदन भी दिया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ ही लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट