सावन में भक्तों के लिए झारखंडी मंदिर में हो रहा है नया सेड का निर्माण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 04, 2025
- 76 views
रोहतास। जिले के डिहरी स्थित ऐतिहासिक झारखंडी महादेव मंदिर परिसर में सावन महीने में हजारों भक्तों द्वारा प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने दूर दराज और शहर के लोग आते हैं इसे देखते हुए नगर परिषद के सभापति शशि कुमारी द्वारा इस बार सावन से पहले मंदिर परिसर के बाहर बहुत ही सुंदर सेड का निर्माण कराया जा रहा है जिससे शहर के लोग और शिव भक्त बहुत ही खुश हैं चैयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी ने बताया कि झारखंडी मंदिर एक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है यहां पर सावन में प्रत्येक वर्ष हजारों हजार लोग दूर-दराज से पूजा पाठ करने आते हैं लेकिन यहां कोई सुविधा नहीं होने की वजह से बारिश अगर होती थी तो लोग बारिश में भिग जाते थे जिससे भक्तों को काफी कठिनाई होती थी । इसे देखते हुए नगर परिषद के तरफ से पूरे परिसर के बाहर सेड का निर्माण किया जा रहा है। जैसे ताराचंडी में लगा हुआ है वैसे ही सुंदर निर्माण कराया जा रहा है जिससे भक्तों को धुप और बारिश से बचकर कतार बंध होकर भक्त शिव दर्शन करने का मौका मिलेगा


रिपोर्टर