बिजली कर्मचारी के घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 01, 2025
- 140 views
रोहतास। जिले के डेहरी अनुमंडल में गुरुवार की देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। डेहरी तार बंगला स्थित बिजली कॉलोनी में चार पहिया वाहन पर सवार लगभग दर्जनभर अपराधियों ने बिजली विभाग के कर्मचारी के घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग की।
गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग सहम गए। हमलावरों ने किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।


रिपोर्टर