इंद्रपुरी थानाध्यक्ष ने फर्जी वर्दी गैंग का किया भंडाफोड़
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 08, 2025
- 123 views
रोहतास।इंद्रपुरी थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी की सूझबूझ और तेज कार्रवाई से एक फर्जी वर्दी गिरोह का पर्दाफाश हुआ। ये गिरोह सुरक्षा बलों की वर्दी पहनकर और फर्जी आईकार्ड के जरिए लोगों को ठगता था।
गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनकर जब एक आरोपी ने थाना अध्यक्ष से संपर्क किया, तो माधुरी कुमारी ने उसकी चालाकी भांप ली और तुरंत विशेष टीम बनाकर छापेमारी करवाई।
कार्रवाई में गया से प्रदीप पांडे और गोरखपुर से मनीष पांडे गिरफ्तार किए गए।
पुलिस अवर निरीक्षक करण कुमार और प्रदीप कुमार की अहम भूमिका रही।
माधुरी कुमारी ने कहा, "ऐसे फर्जीवाड़े करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जनता सतर्क रहे।"


रिपोर्टर