अपहरणकर्ताओं और पुलिस के बीच एनकाउंटर, दो घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 24, 2025
- 117 views
रोहतास । सासाराम नगर थानाक्षेत्र के तकिया में एक अपहृत की तलाश में गयी पुलिस पर अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली। आत्म-रक्षार्थ पुलिस द्वारा चलायी गयी गोली से दो अपराधी घायल। कुल छः अपहर्ता गिरफ्तार। घायलों का इलाज सदर अस्पताल,सासाराम में जारी। अपहृत सकुशल बरामद। घटना के संबंध में शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डा ० सत्य प्रकाश ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को कोचस थानाक्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय कपसियाँ के शिक्षक दिलीप कुमार का विद्यालय से घर आने के क्रम में अपहरण कर लिया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत को तकिया में छुपाकर रखा गया है, जहाँ पुलिस छापामारी करने गयी थी। डीआईजी ने बताया कि इस घटना में कुछ हथियार भी बरामद किये गये हैं। पुलिस की अगली कार्रवाई जारी है। जिसमें सासाराम में नगर थाना क्षेत्र के तकिया बाजार में पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह वही गिरोह था जिसने कोचस थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कपसिया के शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार का अपहरण कर रखा था। पुलिस ने दिलीप कुमार को सकुशल मुक्त कराते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने दिलीप कुमार को तकिया बाजार स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में बंधक बना रखा था और उनके परिजनों से 5 लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे थे।


रिपोर्टर