डीएम ने एनसीसी बटालियन का किया निरीक्षण


रोहतास। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सासाराम स्थित एनसीसी बटालियन का निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बटालियन की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं साफ-सफाई का बारीकी से मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों और कैडेट्स से सीधे संवाद कर विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने कैडेट्स से उनकी ट्रेनिंग, प्रशिक्षण गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर एनसीसी बटालियन के मेयर संतोष कुमार ने जिलाधिकारी के दौरे और उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएम दीपक कुमार मिश्रा सादगी और सहजता की मिसाल हैं। उनके मृदुल व्यवहार और सरल स्वभाव से कैडेट्स का भी मनोबल बढ़ा।

मेयर संतोष कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी का यह दौरा युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक प्रबल करने वाला साबित होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट