दुर्गा पूजा में एवं छठ पूजा को लेकर डीएम एसपी ने किया निरीक्षण


रोहतास।आगामी दुर्गापूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, रोहतास  दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री राज द्वारा रोहतास नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को पर्व से पूर्व सभी प्रमुख पूजा स्थलों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की आवश्यकतानुसार शीघ्र मरम्मत कराने तथा पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान करने को कहा गया।


जिला पदाधिकारी ने गायत्री मंदिर से विसर्जन स्थल तक के रूट पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी, चेनारी श्री अभिषेक भारती को चिन्हित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान पर्व के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।


बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्र, लाउडस्पीकर एवं डीजे के उपयोग को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पूर्णतः पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्व के दौरान आमजनों की सुविधा, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट