ओवरब्रिज निर्माण मार्च 2027 तक पूरा होगा : रेलवे अधिकारी


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। AIYF अनुमंडल अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज उप मुख्य अभियंता/निर्माण पूर्व मध्य रेलवे विशाल आनंद से मिलकर ज्ञापन सौंपा।


अधिकारी ने बताया कि बरसात और सोन नदी के कारण जलस्तर बढ़ने से पाइलिंग कार्य फेल हो रहा था, इसलिए नए सिरे से डिजाइन तैयार किया गया है। ओवरब्रिज का गटर बनकर तैयार है और काम मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।


दूसरी मांग पर उन्होंने एक सप्ताह में सोन नदी से NH तक बाईपास रोड का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा से फोन पर बात कर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश देने की बात कही गई।


प्रतिनिधिमंडल ने 2023 से अब तक क्रॉसिंग पर हुई ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा और प्लेटफॉर्म से गुमटी तक जर्जर सड़क को एक माह में बनाने की मांग की।


प्रतिनिधिमंडल में ददन सोनी, उजाला कुमार, सुभाष कुमार उर्फ मिठू सिंह, राजू सिंह, संतोष सिंह, नंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, सतेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट