गुप्ताधाम में ईको- पर्यटन योजना का शिलान्यास मंत्री ने किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 24, 2025
- 101 views
रोहतास। जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वविख्यात बाबा गुप्तेश्वर नाथ (गुप्ता धाम) परिसर के सर्वांगीण विकास हेतु ₹14.91 करोड़ की लागत से इको-पर्यटन योजना का शिलान्यास आज संपन्न हुआ। इसी क्रम में दुर्गावती जलाशय में पर्यटकों के लिए हाउस बोट क्रूज सुविधा का भी शुभारंभ किया गया, जिससे यहाँ के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
इन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर चेनारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि यह योजना उनकी पहल और एनडीए सरकार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने जानकारी दी कि गुप्ता धाम परिसर में शीघ्र ही सौंदर्यीकरण, एयर वेंटिलेशन, एलईडी लाइटिंग, आधुनिक धर्मशाला, दुकानों का निर्माण, सड़क बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत तथा यात्री शेड निर्माण जैसे कार्य प्रारंभ होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आज से पर्यटक दुर्गावती जलाशय में हाउस बोट क्रूज का आनंद भी ले सकेंगे, जो यहाँ आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को कश्मीर और केरल जैसी सुविधाओं का अनुभव कराएगा।


रिपोर्टर