विकास की राह पर उत्तरभारतीय समाजसेवी अब शिवसेना के साथ
- Rohit R. Shukla, Journalist
- Sep 04, 2025
- 109 views
कल्याण । खड़ेगोलवाली क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गट) में प्रवेश कर लिया। यह प्रवेश शिवसेना उत्तरभारतीय विभाग के कल्याण शहर प्रमुख सी.पी. मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
समाजसेवियों ने बताया कि वे राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे तथा कार्यसम्राट युवा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनाए गए सम्मानजनक व्यवहार से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। नए सदस्यों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (कल्याण) के अध्यक्ष विजयेंद्र उमाकांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सृजन संस्था के आंतरिक लेखाकार बृजेश दीक्षित, तथा युवावाहिनी कांवड़ यात्रा के सक्रिय सदस्य मनोज तिवारी, रोहित वर्मा और मनीष यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर सी.पी. मिश्रा ने कहा शिवसेना में शामिल होकर हम समाज को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे। माननीय एकनाथजी शिंदे और डॉ. श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में कल्याण लोकसभा क्षेत्र के उत्तरभारतीय समाज के कार्यकर्ताओं को सम्मान और उचित स्थान प्राप्त हुआ है। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल सामाजिक एवं राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर शिवसेना उपजिला प्रमुख रमाकांत देवलेकर, कल्याण शहर प्रमुख निलेश शिंदे और नगरसेवक पप्पू पिंगले भी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर