डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न


रोहतास। जिला पदाधिकारी, उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न की गई। जिसमें रोहतास जिला के जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्यों ने भाग लिया। उक्त बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बताया गया कि, रोहतास जिला के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 34535.76 लाख रूपया का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें दिनांक 01.04.2025 से 06.09.2025 तक कुल 5011.33 लाख रूपये की वसूली हुई है। तत्पश्चात् जिला पदाधिकारी द्वारा विभाग से प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत वसूली हेतु निदेशित किया गया। खनिज विकास पदाधिकारी रोहतास द्वारा बताया गया कि, रोहतास जिलान्तर्गत वर्त्तमान में 20 बालूघाटों में से कुल 9 बालूघाट संचालित है एवं कुल 3 बालूघाट यथा- रोहतास सोन ब्लॉक–8, 9A, 9B की पर्यावरणीय स्वीकृति (EC) प्राप्त करने हेतु SEIAA, Bihar Patna में मामला प्रक्रियाधीन है।जिलान्तर्गत प्रत्यार्पित कुल 05 बालूघाटों यथा- रोहतास सोन ब्लॉक 01, 02, 06, 10, 15 एवं बंदोबस्ती राशि के किस्तों का भुगतान नहीं किये जाने के कारण कुल 02 बालूघाट यथा - रोहतास सोन ब्लॉक- 04 एवं 12 की पुनः ई-नीलामी हेतु कार्रवाई की जा रही है। एक बालूघाट सोन ब्लॉक-16 का मामला माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा CWIC No. - 9808/2025 में दिनांक 05.08.2025 को पारित आदेश के अलोक में नीलामी पर रोक लगायी गयी है।अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के बिंदु पर खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिनांक 31.08.2025 तक कुल 950 छापेमारी करते हुए 41 प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें कुल 68 वाहनों को जप्त करते हुए 78.76 लाख रूपये जुर्माना के रूप में वसूली की गई है। जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को नियमित रूप से छापेमारी को बढ़ाने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।बालू की उपलब्धता:- खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया की वर्तमान में रोहतास जिलान्तर्गत कुल 09 बालूघाटों के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति में वर्णित प्रावधानों के आलोक में दिनांक 15.06.2025 से 15.10.2025 तक बालूघाटों पर बालू खनन पर्यावरणीय हित में जिलान्तर्गत बालू बंदोबस्तधारियों द्वारा बालूघाट पर वर्षा ऋतु मीटर दूरी (सेकेन्ड्री लोडिंग स्थल) तक बालू भंडारित है, जिससे वर्षा ऋतु में सुगमता पूर्वक उचित मूल्य पर कार्य विभागों एवं आमजन को बालू उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार सृजन के दृष्टिकोण से रोहतास जिलान्तर्गत बालू एवं गिट्टी के भंडारण एवं बिक्री हेतु कुल - 30 भंडारण अनुज्ञप्ति निर्गत है, जिससे भी वर्षा ऋतु में कार्य विभाग / आमजन द्वारा बालू का क्रय किया जा सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट