डीएम एसपी ने व्रज गृह का किया निरीक्षण


रोहतास ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास रौशन कुमार द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में बज्रगृह एवं मतगणना केन्द्र निर्माण हेतु बाजार समिति, तकिया सासाराम का निरीक्षण किया गया।

रोहतास जिला के सभी सात विधानसभाओं के पोल्ड ईवीएम के भण्डारण हेतु बज्रगृह एवं मतगणना केन्द्र बाजार समिति तकिया सासाराम के वेयरहाउस में निर्मित किया जाना है। प्रत्येक विधानसभा में मतगणना हेतु मतगणना टेबल की संख्या के आधार पर मतगणना केन्द्र के आकार उसकी बैरिकेटिंग आदि के निर्माण के संबंध में कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल सासाराम को निदेशित किया गया। सात दिन में गोदाम को खाली कराने का निदेश अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम को दिया गया। बाजार समिति के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से चाहरदिवारी की मरम्मती, लिंक सड़क निर्माण तथा बाजार समिति में चल रहे निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली समाग्री को व्यवस्थित करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। साथ हीं सभी निर्वाची पदाधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा के लिए रिसीविंग, पोस्टल बैलेट काउन्टिंग एवं बज्रगृह निर्माण का अवलोकन एवं तदनुरूप तैयारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट