डीएम ने गठित की कोषांग


रोहतास। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत निर्वाचन संबंधी कार्यों के ससमय निष्पादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह -जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा आदर्श आचार संहिता, प्रशिक्षण, नक्शा एवं रूट चार्ट एवं मीडिया-सह -एम०सी०एम०सी० कोषांग की समीक्षा की गयी। प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी ( मदन राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास) को प्रशिक्षण कैलेण्डर तैयार करने, मास्टर ट्रेनर की सूची तैयार करने उन्हें प्रशिक्षित करने, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण समाग्री तैयार करने तथा प्रशिक्षण स्थल पर कार्मिकों की सुविधा हेतु चाय - पानी आदि की व्यवस्था करने हेतु निदेशित किया गया।

 उपेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता कोषांग को निदेशित किया गया कि प्रेस नोट जारी होने से पूर्व राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें सिंगल विन्डो सिस्टम, वाहन की अनुमति, सम्पति विरूपण तथा ध्वनी विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में जानकारी देने हेतु निदेशित किया गया।

 आशीष रंजन, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग को राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार के संबंध में पेड न्यूज के निर्धारण, न्यूज का प्रमाणिकरण, नियमित अंतराल पर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस, Opinion Poll, Exit Poll तथा Bulk sms एवं Voice Message पर ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।

 दीपचंद्र जोशी, जिला विकास पदाधिकारी को मतदान कर्मियों के डिस्पैच सेंटर से मतदान केन्द्र जाने हेतु तथा मतदान केन्द्र से बज्रगृह आने के लिए रूट चार्ट निर्माण हेतु निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट